पीयुष चन्देल, अलीराजपुर आज राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश आर. वाघेला द्वारा जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री विजय भगवानी जी का पुष्प माला पहनाकर व मुंह मीठा कर स्वागत किया गया साथ ही कर्मचारी संगठन महिला प्रकोष्ठ के द्वारा भी गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों से जुड़े संगठनों के बारे में चर्चा की गई। कर्मचारी संघ प्रतिनिधिमंडल मे वन विभाग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष लोकेंद्रसिंह कुशवाह, राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव भंगूसिंह तोमर, प्रांतीय शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन मंत्री पूर्णिमा व्यास, महिला इकाई ब्लॉक अध्यक्ष संगीता चावड़ा, पुरानी पेंशन बहाली संगठन ब्लॉक अध्यक्ष इन्दरसिह मण्ड्लोई, प्रांतीय शिक्षक संघ जिला संगठन मंत्री गुलसिह सोलंकी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र राठौर, वन विभाग के विपुल जी चौहान सहित संघ प्रतिनिधि उपस्थित थे l Post navigation सिविल अस्पताल में उपकरण की मांग कोलेकर ब्लड डोनेशन टीम ने कलेक्टोरेट पहुंच की मांग आलीराजपुर में कमरू अजनार का फूंका पुतला; मुर्दाबाद के लगाये नारे