थांदला- थांदला-पेटलावद मार्ग पर थांदला से 4 किमी की दूरी पर ग्राम सेमलपाड़ा के समीप दुर्घटना मंे मृत युवक का शव रोड के किनारे मिला। देर रात्रि में हुई इस दुर्घटना में अज्ञात वाहन से टकराए जाने का अंदेशा व दुर्घटना स्थल पर कोई वाहन न पाए जाने से युवक का रोड पर पैदल जाना माना जा रहा है। दुर्घटना में युवक का सिर पूरी तरह कुचल चुका था जिस कारण युवक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना थांदला में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम किया गया। Post navigation घर में घुसकर किया जानलेवा हमला राहुल सहित कई छात्र-छात्राओ ने किया थांदला का नाम रोशन