अलीराजपुर Live डेस्क की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अगर आप अलीराजपुर जिले मे रहते है ओर मनरेगा की मजदूरी ओर विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान ना होने से परेशान है तो अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर नही लगाने होंगे । अलीराजपुर कलेक्टर ” श्री शेखर वर्मा ” ने नवाचार करते हुऐ एक ” हेल्पलाइन ” लाइन नंबर जारी किया है जिस पर काल करके हितग्राही या मनरेगा श्रमिक अपने रुके पेंशन एंव मजदूरी के बारे मे जानकारी नोट करवा सकते हैं जिसके बाद त्वरित कारवाई उन्हें मजदूरी & पेंशन भुगतान पहुंचाने की की जायेगी । अलीराजपुर Live को कलेक्टर शेखर वर्मा ने बताया कि कोई भी हितग्राही फोन नंबर ” 07394 – 234111 ” पर काल कर सकता है जहां उन्हें सम्मानपूव॔क सुना जायेगा ओर समय सीमा मे उन्हें भुगतान किया जायेगा । कलेक्टर ने ग्रामीणों से आव्हान किया कि वे ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दोरान लगाने वाली ग्राम संसदों मे भी अपनी यह समस्या अधिकारीयों को नोट करवा सकते है । Post navigation कलेक्टर ने ग्रामों का किया निरीक्षण एमपी ऑनलाइन पर मुख्यमंत्री रोजगार योजना के नहीं भरे जा रहे ऑनलाइन आवेदन