झाबुआ लाइव मदरानी से हितेन्द्र पंचाल की रिपोर्ट=

ग्राम काकनवानी मे शिक्षको द्वारा बैठक की गयी जिसमे शिक्षको ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का कल मुख्यमंत्री निवास मे आयोजित अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व मे थांदला ब्लाक के अध्यापको ने सहभागिता की ओर महा पंचायत मे मुख्यमंत्री महोदय ने अध्यापको की वर्षो से लम्बित मांगो को सहानुभूति पूर्वक सुना संघ के पदाधिकारी से लंबी चर्चा कर अध्यापको का शिक्षा विभाग मे सविलियम सहित गुरुजी वरिष्ठता मातृत्व अवकाश स्थान्तरण नीति आदि सभी मांगो को पूर्ण करने की घोषणा की इसी खुशी मे आजाद अध्यापक संघ थांदला के अध्यापको ने काकनवानी सिधेश्वर महादेव मंदिर मे पूजा अर्चना माल्या अर्पण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया ओर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सहित म.प्र. सरकार का धन्यवाद व्यापित किया तथा प्रदेश नेतृत्व भरत पटेल ,जावेद खान,अजय भक्षी, जिला अध्यक्ष पप्पूसिंह हटिला सहित संपूर्ण जिला ब्लाक ओर स्कूल के पदाधिकारीयो को ब्लाक अध्यक्ष जवानसिंह बारिया, जिला सचिव, सुवाल बारिया,के नेतृत्व मे बधाईया ,शुभकामनाये प्रेसित की इस अवसर पर उपस्तिथ मित्तहुसिंग गणावा, प्रवीण पंदा ,मेतान डामोर,पुनिया डामोर,मंनुसिंह सिंगाड़,सुरेश गरवाल आदि सेकड़ो अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *