काकनवानी से राहुल पंचाल की रिपोर्ट शिव मंदिर काकनवानी पर जिले एसपी महेशचंद्र जैन ने मां की पूजा पाठ आरधना कर आरती का लाभ लिया। इस अवसर पर शिव मंदिर समिति एवं सिद्धेश्वर मित्र मंडल ने एसपी महेशचंद्र जैन व एसडीओपी रावत का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में शिव मंदिर के सचिव मनोज चौहान के द्वारा एसपी जैन को शॉल-श्रीफल भेंट किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित काकनवानी थाना प्रभारी कौशल्या चौहान एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे। Post navigation मध्यान्ह भोजन का राशन चोरी शौचालय निर्माण में खट्टाली अव्वल, बुधवार होगा शौच मुक्त ग्राम