अलीराजपुर लाइव के लिए खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-

बड़ी खट्टाली पंचायत द्वारा ग्राम में सभी के सहयोग से शत प्रतिशत शौचालय बनाने में सफलता प्राप्त की शत प्रतिशत शौचालय बन जाने पर बुधवार को ग्राम बड़ी खट्टाली पंचायत प्रांगण में एक समारोह में शौच मुक्त ग्राम घोषित किया जाएगा उक्त कार्यक्रम जिला कलेक्टर जी एस मिश्रा जोबट क्षेत्र के विधायक माधुसिंह डावर जिला पंचायत सदस्य इंदर सिंह चौहान जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला डुडवे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी अनुग्रह एवं जोबट के एसडीएम साकेत मालवीय तथा तहसीलदार अजमेरसिंग गौड एवं स्वच्छता से जुड़ी पूरी टीम सम्मिलित होगी उक्त जानकारी पंचायत के सचिव मेहताब सिंह ने प्रतिनिधि को दी ने उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सभी निर्वाचित प्रतिनिधि व आसपास के सरपंच ग्राम व ग्राम वासी शरीक होंगे सरपंच श्रीमती समाबाई भारत सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम की पूर्ण तैयारियां की जा चुकी है तथा सभी ग्रामीण से उक्त कार्यक्रम में शरीक होने की पहल की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *