झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेन्द्र पंचाल की रिपोर्ट-
सिद्धेश्वर महादेव मित्रमंडल एवं शिव मंदिर समिति के तत्वाधान में मंगलवार को सिद्धेश्वर महादेव की शाही सवारी का विशाल आयोजन किया गया। सवारी में शशांकजी तिवारी द्वरा शानदार प्रस्तुति दी गई। मुझे कर सके बर्बाद वो जहां में दम नहीं मेरे भोले मेरे संग मुझे कोई गम नहीं, पंछी सुर में गाते है, दिल दिया है जान भी देंगे, आओ बच्चो तुम्हे दिखाए झांकी हिंदुस्तान की, जिस भजन में राम का नाम नहीं उस भजन को गाना ना चाहिए, सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में ऐसे अनेक लोकगीत एवं भजनों पर शशांकजी तिवारी जी की टीम ने सभी भक्तो को नाचने झूमने पर मजबूर कर दिया। तिवारीजी ने कार्यक्रम चालू होने से पहले बताया की यहां एक ऐसा कलाकार है जो जिसका में खुद तिवारी उसका सम्मान करना चाहता हूं, राहुल पंचाल की उपस्थित सभी भक्तों ने तालिया बजाकर सम्मान किया। साथ ही शिव मंदिर समिति एवं सिद्धेेश्वर मित्रमंडल के इस शानदार कार्यक्रम का भी तिवारी जी ने काफी तारीफ की। सुबह से ही मंदिर पर भक्तजन अभिषेक करने के लिए डटे रहे। भोले बाबा के मंदिर को फूलों और लाइट डेकोरेशन से सुसज्जित किया गया एवं आकर्षक श्रंृगार बाबा का किया गया जिस्से हर भक्त देखकर मोहित हो गया। जुलूस के पश्चात महाआरती का आयोजन किया गया व साबूदाना खिचड़ी की प्रसाद समिति द्वरा बांटी गई। कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ बुजुर्गो एवं सभी ग्रामवसियों, सरपंच, विधायक कई राजनेतिक नेताओं का आगमन हुआ।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *