नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ Live झाबुआ जिले में 61 दिनों के बाद फिर से कोरोना का पहला मरीज पाया गया है, ग्राम खेड़ा कुंदनपुर की एक 27 वर्षीय महिला जो नसबंदी के लिए आई थी वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बताया जा रहा है.. जो पिछले 10 दिनों पहले मोरबी ( गुजरात ) से लोटी थी। इस महिला को वैक्सीन की एक भी डोज़ अभी तक नहीं लगी है..इतने लंबे समय के बाद जिले में फिर से कोरोना का सक्रिय होने प्रशासन के लिए तो चिंता का विषय है ही, साथ ही हम सबके लिए भी फिर से सावधानी बरतने के का संकेत है। झाबुआ Live आपसे आग्रह करता है सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क हमेशा लगा कर रखें.. एवं अगर अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है तो जल्द से जल्द करवाएं। Post navigation मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य भारती द्वारा आयोजित विश्व आलेख लेखन प्रतियोगिता का हुआ समापन.. अगले बरस तू जल्दी आने के साथ किया बप्पा का विसर्जन