आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर जीजा ने अपने साले को दराता मारकर घायल कर दिया। घटना क्षेत्र के ग्राम छोटी पोल की है। थाना प्रभारी विजय देवड़ा ने बताया प्रकाश पिता दिनेश पंचोली का अपनी पत्नी परशुबाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद परशुबाई ने अपने भाई बाबू पिता सुभान देवरकिया को इसकी सूचना दी। इस पर बहन को लेने भाई बाबू सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे उसके घर पहुंचा। जहां वह अपने जीजा प्रकाश से मिला। प्रकाश ने बाबू को बैठने के लिए कहा और दूसरे कमरे में चला गया। कमरे से प्रकाश दराता लेकर आया, वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने बाबू की गर्दन के पीछे वार किया और भाग निकला। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर अस्पताल लाया गया। जहां से पुलिस सुरक्षा में उसे रैफर किया गया। आरोपी फरार है। Post navigation अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी साले को दराता मारकर फरार हुआ जीजा