थांदला- सांई मंदिर के 19वें स्थापना दिवस पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य स्थापना दिवस सांई भक्त मंडल द्वारा मनाया जा रहा है। अवसर पर मंगलवार प्रात: सांई बाबा की पालकी निकाली गई जो सांई मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुन: सांई मंदिर पहुंची। सांई पालकी का नगर मे जगह जगह जगह स्वागत हुआ। सांई भक्त मंडल के ललित शर्मा, बीएल गुप्ता, माणकलाल जैन, कपिल पाठक, गजेन्द्र चौहान,श्रीमंत अरोरा समेत बड़ी संख्या में मंडल के सदस्य व महिलाएं मौजूद थे।। सोमवार की संध्या को डुंगरा की भजन मंडली द्वारा भजनमयी सुंदर कांड किया गया। जिसमे भी बड़ी संख्या में सांई भक्तों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया। Post navigation मनुष्य संसार के विष प्रसाद मानकर ग्रहण करें- स्वरूपाचार्य सार्ईं महोत्सव में हुआ भंडारे का आयोजन