जीवन राठौर, सारंगी असामाजिक तत्वों ने सारंगी में स्थापित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया है। जानकारी अनुसार शासकीय अस्पताल के समीप स्थित प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पूरी तरह से तोड़कर खंडित कर दिया है। यहां पूर्व में डॉक्टर अम्बेडकर की एक छोटी प्रतिमा की स्थापना हुई थी, प्रतिमा खण्डित करने से ग्रामीणों में आक्रोश है, प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द असामाजिक तत्वों के खिलाफ उचित कार्यवाई की जाए। ग्रामीणों के अनुसार नगर का माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से यह कृत्य किया गया है। Post navigation पेटलावद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा कारोबार का खुलासा 24 घंटे में फिर स्थापित हुई बाबा साहेब अंबेडकर की खंडित मूर्ति, प्रशासन और सर्व समाज की पहल