फिरोज खान, आलीराजपुर 27 मार्च को आलीरजपुर के खेल परिसर में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम होने जा रहा है। इसकी तैयारियां प्रशासन द्वारा की जा रही है। हर ब्लॉक से पात्र जोड़ों का विवाह इस आयोजन में कराया जाएगा। खास बात यह है कि इस सम्मेलन में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवाल ने बताया मुख्यमंंत्री पहले झाबुआ जाएंगे। इसके बाद आलीराजपुर जाएंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है। हालांकि अब तक मुख्यमंत्री के दौरे का अधिकृत कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। Post navigation पुलिस ने चार पहिया वाहन चोरी का पर्दाफाश किया, तीन आरोपी गिरफ्तार हर्षिता की हर्षमय यात्रा : जैसा नाम वैसे ही हर्ष के साथ संयम पथ पर अग्रसर मुमुक्षु बहन हर्षिता महेन्द्र जी जैन का समाजजन ने किया बहुमान