थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा आठ दिनी पर्युषण महापर्व की आराधना पूज्य धर्मदास जैन स्वाध्याय संघ थांदला के विनीत वागरेचा दाहोद, कमल चोपड़ा खवासा, अर्पित बुरड़ दाहोद के सानिध्य में की जा रही है। श्रीसंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र घोड़ावत व कोषाध्यक्ष प्रकाश एम. शाहजी ने बताया कि इस आठ दिनी आराधना में श्रावक-श्राविकाएं उत्साहपूर्वक आराधना कर रहे है। स्वाध्यायी विनीत वागरेचा और कमल चोपड़ा ने विविध विषयों पर व्याख्यान दे रहे है। अंतगढ सूत्र का वाचन अर्पित बुरड़ कर रहे है। पर्युषण महापर्व के प्रसंग पर 51 से अधिक सामूहिक तेले तप की तप आराधना हुई बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने विविध तप के प्रत्याख्यान ग्रहण किए। मंगलवार को को प्रभावना का लाभ श्रीसंघ के पूर्व सचिव राजेन्द्र व्होरा परिवार ने लिया। संचालन श्रीसंघ के सचिव प्रदीप गादिया ने किया।
सामूहिक पारणे हुए
पर्युषण महापर्व पर सामूहिक तेला तप करने वाले व पक्खीपर्व के प्रसंग पर हुए सामूहिक उपवास आराधना करने वाले तपस्वियों के सामूहिक पारसे मंगलवार को स्थानीय महावीर भवन पर हुए। पारणे करने वाले का लाभ बुद्धीलाल परिवार ने लिया।
इस दौरान मंगलवार को दोपहर में सभा के दौरान नगर परिषद थांदला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बंटी डामोर का श्रीसंघ की ओर से संघ के अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत ने अभिनंदन किया। वही श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के अध्यक्ष कमलेश जैन दायजी का भी अभिंदन घोड़ावत द्वारा किया किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *