जितेंद्र वाणी, नानपुर आज नानपुर थाना अंतर्गत चार मामले सामने आये जिसमे नानपुर स्वस्थ केंद्र पर किसी कारण वश पोस्टमार्टम न होने के कारण मृतकों के परिजनों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ा। इस दौरान मृतक के परिजन लाश की प्रतीक्षा करते दिखाई दिए लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम नहीं होने के चलते उन्हें जिला चिकित्सालय लाश लेकर शव परीक्षण करवाने जाना पड़ा। गौरतलब है कि नानपुर से अलीराजपुर जिला चिकित्सालय 22 किलोमीटर दूर है और लाश लेकर इस तरह भटकना ग्रामीणों को काफी महंगा पड़ता है। अब स्वास्थ्य विभाग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव परीक्षण के लिए माकूल व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी ताकि इस तरह के हादसों के बाद परिजन परेशान न हो। Post navigation आबकारी अमले ने लाखों ₹ की अवैध शराब से भरी हुई बिना नंबर की तूफान को किया जब्त शहर का गंदा कचरा ग्राम देहदला में डालने का ग्रामीणों ने किया विरोध,जयस एवं ग्रामीणों ने महामहीम राज्यपाल के नाम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कचरा डालने के स्थल की स्वीकृति को निरस्त करने की मांग की