थांदला। आचार्यश्री उमेशमुनिजी के सुशिष्य प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी मधुबालाजी , सुनीता जी ,निखिलशीलाजी आदि ठाणा 10 स्थानीय पौषध भवन पर विराजित हैं। साध्वी मंडल के सानिध्य में प्रातः राई प्रतिक्रमण, प्रार्थना, दोपहर में ज्ञान चर्चा, शाम को देवसीय प्रतिक्रमण, कल्याण मंदिर, चौवीसी आदि विविध आराधनाएँ हो रही हैं। जिसमें श्रावक श्राविकाएँ उत्साहपूर्वक आराधना कर रहे हैं। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष भरत भंसाली, सचिव प्रदीप गादिया एवं नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रवि लोढ़ा ने बताया कि साध्वी मधुबालाजी मसा व साध्वी मंडल के सानिध्य में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा बुधवार को पक्खी पर्व जप, तप, त्याग, तपस्या व विविध आराधनाओं के साथ मनाया जाएगा। पौषध भवन पर साध्वी मधुबालाजी व साध्वी मंडल के प्रतिदिन व्याख्यान प्रातः 9 .15 से 10.15 बजे तक हो रहे है । इस प्रसंग पर श्रावक-श्राविकाएं पौषध, उपवास, आयंबिल, नीवीं, एकासन, बियासन आदि विविध तप आराधना करेगें। शाम को 6 बजे से पक्खी प्रतिक्रमण प्रारंभ होगा। श्रावक वर्ग का प्रतिक्रमण दौलत भवन (महिला स्थानक ) पर व श्राविका वर्ग का प्रतिक्रमण पौषध भवन पर होगा। श्री संघ ने समस्त श्रावक-श्राविकाओं से पक्खी पर्व पर अधिक से अधिक तप एवं धर्म आराधना करने का आह्वान किया हैं।श्री संघ कोषाध्यक्ष संतोष चपलोद व नवयुवक मंडल सचिव संदीप शाहजी ने बताया कि पक्खी पर्व पर होने वाले उपवास या उससे अधिक की तप आराधना करने वाले समस्त तप आराधकों के सामूहिक पारणे गुरुवार को लाभार्थी श्री संघ के वरिष्ठ श्रावक इंदरमल शैलेंद्र कुमार मेहता परिवार के निवास पर होंगे। सामूहिक पारणे के पूर्व नवकार मंत्र के जाप भी होंगे। Post navigation पीटर खराड़ी कैथोलिक डायसिस झाबुआ के नए बिशप चुने गए खाटू के बाबा श्याम महाकीर्तन 12 जनवरी को थांदला में, श्याम प्रेमी घर घर जाकर दे रहे आमंत्रण