मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ झाबुआ रतलाम के सांसद कांतिलाल भूरिया तथा जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक कलावती भुजा ने आम्बुआ के पटेल परिवार के वरिष्ठ सदस्य तथा पूर्व सरपंच चन्दरसिंह पटेल (रावत) के विगत दिनों निधन हो जाने के दु:खद समाचार के बाद 5 अप्रैल को कलावती भूरिया तथा 6 अप्रैल को कांतिलाल भूरिया आंबुआ पटेल फलिया पहुंचे, जहां पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। 6 अप्रैल को ही यहां से सांसद भूरिया खंडाला पहुंचे, जहां पर प्रभारी मंत्री सुरेंद्र (हनी) बघेल की बुआ का विगत दिनों स्वर्गवास हो गया था वहां पर शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। भूरिया ग्राम बोरझाड़ पहुंचे जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता कनु गोयल की माताजी का विगत दिनों स्वर्गवास हुआ था शोकाकुल परिवार को यहां भी ढांढस बंधाया। ) Post navigation भारी वाहनों के नगर प्रदेश के प्रतिबंध पर सांसद भूरिया ने कलेक्टर से चर्चा कर प्रतिबंध हटाया घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र का शुभारंभ