मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ अलीराजपुर जिला मुख्यालय पर विगत दिनों जिलाधीश द्वारा नगर में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के बाद ट्रक मालिकों एवं चालकों तथा व्यापारियों में भारी रोष बताया गया 6 अप्रैल को सांसद कांतिलाल भूरिया ने अलीराजपुर जिले का भ्रमण किया तो उन्हें इस समस्या से अवगत कराया गया उन्होंने जिलाधीश से चर्चा कर पूर्व की भांति यातायात व्यवस्थित रखने की बात कही जिस पर जिलाधीश ने प्रतिबंध हटा दिया। झाबुआ-रतलाम के सांसद कांतिलाल भूरिया ने 6 अप्रैल को अलीराजपुर जिला मुख्यालय से वापस झाबुआ जाते समय कुछ समय के लिए आम्बुआ में हमारे प्रतिनिधि से औपचारिक चर्चा में बताया कि जिलाधीश अलीराजपुर में विगत दिनों नगर में भारी वाहन के प्रदेश पर प्रतिबंध लगा था सुबह 8 से शाम 5 बजे तक प्रतिबंध होने से कुक्षी तथा चांदपुर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही थी ट्रक मालिक तथा चालक एवं व्यापारी परेशान हो रहे थे आज जब वह अल्प प्रवास पर आए तो उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस समस्या से अवगत करा तब उन्होंने कलेक्टर से चर्चा कर भारी वाहन के नगर प्रवेश के प्रतिबंध को हटवाया अब वह पूर्व की भांति चलाए जा सकेंगे। ) Post navigation गुड़ी पड़वा पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा, होंगे धार्मिक आयोजन सांसद भूरिया व विधायक कलावती भूरिया ने शोक संतप्त परिवार के घर पहुंच बंधाया ढांढस