रितेश गुप्ता, थांदला थादंला – गांधी संकल्प यात्रा के समापन हेतु थांदला आए सांसद गुमानसिंह डामोर ने शोका कुल परिवारों से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट की। प्रमिला नागर के निधन पर मोहनलाल नागर, प्रेमनारायण नागर, भाजपा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष महेश नागर, मुकेश नागर, पराग-राहुल एवं परिजनों के से मिलकर शोक जताया। रामायण मंडल के संस्थापक सदस्य कन्हैलालजी शर्मा की पत्नी सुशीला देवी शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु निवास पर पहुंचे व विटठल प्रसाद शर्मा ,ओम प्रकाश शर्मा एवं परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष ओम शर्मा,उपाध्यक्ष विश्वास सोनी ,भाजपा नेता दिलीप कटारा, नगर मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा, पूर्व मंडी अध्यक्ष मन्नु डामोर समेत भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। Post navigation कपड़ा व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रहे ठेला व्यापारियों के विरोध में सौंपा ज्ञापन कॉलेज के बच्चों का आधा सत्र खत्म पुस्तकें अभी तक नही आई; एबीवीपी के छात्रों ने दिया पुस्तकों के लिये प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन