झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि आज 8 जून को क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर जिले के विभिन्न स्थानों पर गहन भ्रमण कर जनसंपर्क करेगें तथा वहां जनता से सीधे रूबरू होगर उनकी समस्याओं को सुनेगें । प्रातः 11 बजे सांसद श्री डामोर झाबुआ से रानापुर के लिये प्रस्थान करेगें 11-30 बजे रानापुर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेगें । दोपहर 2-30 बजे रानापुर से मदरानी के लिये प्रस्थान करेगें तथा 3-30 बजे मदरानी में स्थानीय कार्यक्रम को भाग लेगें । सायंकाल 4-30 बजे मदरानी से पिपलखूटा प्रस्थान करेगें तथा सायंकाल 5 बजे पिपलखूंटा हनुमंत आश्रम मे दर्शन कर स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागी होगें । श्री डामोर सायंकाल 6 बजे पिपलखुंटा से रतलाम के लिये प्रस्थित होगें तथा रात्री 8 बजे रतलाम सर्कीट हाउंस में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भेंट करेगें वहां तथा रात्री विश्राम करेगें । Post navigation विधायक मेड़ा ने नवीन 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना श्रीमद्भागवत कथा में धूमधाम से मनाया; श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के गरबा रासलीला में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब