आज सांसद गुमानसिंह डामोर अपनी 90 वर्षीय मां सोना बाई पति नाहरसिंह डामोर व पत्नि श्रीमती सूरज डामोर के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और को-वेक्सीन लगवाई। करीब 40 मिनट तक उन्होनें जिला अस्पताल में वक्त बिताया। उन्होनें लोगों से भी अपील की कि वह भी टीका लगवाएं। इसमें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है। यहां उन्होनें पूरे पेरामेडिकल स्टाफ को धन्यवाद दिया। उन्होनें कहा कि जिस प्रकार से अन्य प्रदेशों में कोरोना फिर पैर पसारने लगा है उसे देखते हुए बहुत सतर्कता की जरूरत है। जब तक पूरी तरह से यह समाप्त नहीं हो जाता तब तक हमें सावधानी बरतनी होगी। इसलिए नियमों का पूरी तरह से पालन करें। देश के हर नागरिक का कत्र्तव्य है कि वह अपनी बारी आने पर यह वैक्सीन लगवाए। जैसा कि आज उन्होनें अपना कत्र्तव्य निभाया है। Post navigation नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान; झाबुआ एसपी की यह अपील आपको जानना बेहद आवश्यक है … शांत पेटलावद में खड़ा हुआ बड़ा विवाद; रात के अंधेरे में शिवलिंग हटाने को लेकर गुस्साए लोेेगो ने किया स्टेट हाईवे जाम ..