जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट के ग्राम पंचायत काली खेतर के भागड़ी कलम फलिया में 6 साल के मासूम बालक को जहरीले सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि बालक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसके परिजन उसे अमर शहीद छीतू किराड़ सिविल अस्पताल जोबट लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना आज की है बता दे कि,6 वर्षीय बालक लकी अपने घर के बाहर शाम के 6 और 7 बजे के बीच खेल रहा था। उसी समय सांप ने बालक के हाथ में काट खाया मासूम बालक दर्द से छटपटाने लगा उसके पिता साजू उसे लेकर तुरंत अस्पताल जोबट पहुंचे इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर ने मासूम बालक को देखा और मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद सौंपी जाएगी बॉडी बालक का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है पीएम के बाद ही उसका शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। Post navigation थानसिंग डावर विधायक प्रतिनिधि नियुक्त, कार्यकर्ताओं ने माना विधायक का आभार अज्ञात बदमाशों ने वाहन पर पथराव किया, 8 वर्ष की मासूम बालिका घायल