जितेंद्र वर्मा@जोबट जोबट थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत उडारी वह जोबट के मार्ग के बीच सोमवार रात करीब 8 बजेके 30 मिनट के बिच बदमाशों ने एक चार पहिया वाहनों पर पथराव किया इस पथराव में 8 वर्ष की बालिका को सर पर चोट आये जिसे इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल जोबट लाया गया जिसमें बच्ची को सर पर 5 टांके आए। ऐसी घटना श्रद्धालु के साथ इस मार्ग पर कई बार घट चुकी है उंडारी और जोबट के बीच श्रद्धालुओं पर पत्थरबाजी करने का मामला प्रकाश में आया है बताया जाता है कि श्रावण शुरू होते ही जोबट से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत उंडरी मे प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन करने के लिए सैकड़ो श्रद्धालु का आना-जाना लगा रहता है कई श्रद्धालु रात की आरती मैं भी शामिल होने आते जाते हैं कल भी जोबट की नर्मदा कॉलोनी निवासी हेमेंद्र वाणी का परिवार श्रावण महीने का पहला सोमवार उडारी सिद्धेश्वर महादेव के दर्शन करने गए थे वहीं वापसआते समय श्रद्धालु के वहना पर अज्ञात बदमाशों ने पत्थर बाजी की इस पत्थर बाजी में 8 वर्ष की मासूम बालिका घायल हो गई इस घटना के बाद से आने-जाने वाले श्रद्धालु में डर का माहौल बन हुआ दिखाया दे रहा है सूत्रों के अनुसार से बताया जाता है कि कई बार ऐसी घटना श्रद्धालु के साथ इस मार्ग पर घट चुकी है पीड़ित पक्ष की तरफ से रिपोर्ट फिलहाल लिखवाई गई है अब देखना यह है कि प्रशासन इस घटना पर क्या एक्शन लेता है। Post navigation सांप के काटने से 6 साल के मासूम बच्चे की हुई मौत, घटना ग्राम पंचायत काली खेतर की विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य रिंकुबाला डावर ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर को लिखा पत्र