जितेंद्र वर्मा/आकाश उपाध्याय, जोबट

जोबट विधायक सेना महेश पटेल द्वारा उदयगढ़ जनपद क्षेत्र हेतु उदयगढ़ के ग्राम पानगोला सरपंच एवं कांग्रेस के कद्दावर युवा नेता थानसिंग डावर को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है । इस नियुक्ति के बाद पूरे क्षेत्र में थानसिंग डावर को बधाइयाँ दी जा रही है । वही थानसिंग डावर द्वारा इस नियुक्ति पर विधायक सेना पटेल, महेश पटेल का आभार प्रकट किया है । कई नेताओ, समाजसेवी के साथ कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष ओम सेठ राठौर, वरिष्ठ नेता सरदार अजनार, जिला प्रवक्ता सुनील खेड़े, सोनू वर्मा, शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष जीतू अजनार, मोनू बाबा, नानू पार्षद, लक्की राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानसिंह मुझलदा सहित सेकड़ो कार्यकर्ताओं ने डावर को बधाई दी ।