थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट: – देवीगढ़ मवेशी मेले में नारियल की दुकान लगा कर बैठा बालक की सांप के काटने से मोत हो गई। मेले मे गुरुवार-शुक्रवार दरमियान रात्रि तकरीबन 1.30 बजे जेनु पिता जोगी भूरिया उम्र 13 वर्ष निवासी देवीगढ़ आम्बापाड़ा अपनी दुकान के पीछे गया जहां उसे सांप ने काट लिया। उसने ही अपने परिजनों को बताया कि उसे सांप ने काट लिया है। परिजन उपचार का इंतजाम करते इसी बीच बालक की मोत हो गई। बालक का शव थाना थांदला लाकर मर्ग कायम किया गया। Post navigation अलीराजपुर मे कांतिलाल भूरिया ओर महेश पटेल की तु तु-मैं मैं भाई ने भाई को मोत के घाट उतारा