अलीराजपुर Live डेस्क वायरस के मद्देनजर अलीराजपुर नगर स्थित सांई सिटी परिवार समिति सदस्यों ने कोरोना डोनेशन रिलिफ फंड अलीराजपुर में 25 हजार रूपये की राशि जमा कराई है। उक्त सहयोग के लिए इस कालोनी के करीब 65 परिवारजन आगे आए है। इसमें मकान मालिक के साथ-साथ किराएदार भी सम्मिलित है। खास बात यह है कि उक्त काॅलोनी में कई ऐसे परिवार भी है जिन्होंने पीएम केयर फंड, मुख्यमंत्री सहायता कोष के अतिरिक्त उक्त सहायता के लिए अपनी स्वेच्छा से सहायता राशि प्रदान की। काॅलोनी वासियों ने एसडीएम विजय मंडलोई, एसडीओपी धीरज बब्बर को बुलाकर उक्त सहायता राशि प्रदान की। इस अवसर पर तहसीलदार तिलवारे, थाना प्रभारी अलीराजपुर दिनेश सोलंकी, पटवारी बैरागी सहित साई सिटी समिति के अध्यक्ष पूनालाला योगी, उपाध्यक्ष मोहनलाल पोरवाल, कोषाध्यक्ष रामसिंह सोलंकी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। कोरोना वायरस के मद्देनजर सभी ने सोषल डिस्टेन्सींग का पालन करते हुए उक्त सहायता राशि कोरोना डोनेशन रिलिफ फंड अलीराजपुर के लिए प्रदान की। Post navigation छुट्टी पर आए पुलिस जवान भी अपने क्षेत्र में निभा रहे ड्यूटी; लॉकडाउन से अपने मूल स्थान बालाघाट व शिवपुरी नही पहुँच सके यह जवान अब प्रशासक संभालेंगे जिला पंचायत और जनपद का कामकाज; जारी हुए आदेश