अलीराजपुर लाइव डेस्क- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण सहयोग संस्था के तत्वाधान में सहयोग संस्था द्वारा संचालित सहयोग गार्डन और वीआईपी रोड पर संस्था द्वारा बनाए गए बगीचे में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था सदस्यों व संस्था की महिला मंडल के सदस्यों ने 2 घंटे तक श्रमदान करते हुए करीब 2 ट्राली कचरा एकत्र किया गया। जिसे नगरपालिका के सहयोग से ट्राली में डलवा कर बाहर फिंकवाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में असाडा राजपूत समाज के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार गहलोद की पुत्रवधू निधि गहलोद ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर सहयोग गार्डन में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर श्री गहलोद ने प्रति वर्ष की भांति संस्था को 1600 रुपए की नगद राशि भेंट की। संस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षित ने आज के श्रमदान आयोजन को सफल बनाने एवं सदस्यों द्वारा भाग लेने पर सभी का आभार माना। श्रमदान कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक बालकृष्ण गुप्ता, आशुतोष पंचोली, कैलाश कमेडिया कृष्णकांत गुप्ता ब्याईजी, संस्था सदस्य राजू शाह,डॉक्टर शकील, विक्रांत राठौर, आशुतोष दुबे, जानकीवल्लभ कोठारी, सुनील कपड़िया, महेश शुक्ला सहयोग महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति शाह, पदाधिकारी प्रतिभा पंचोली, राजमणि गुप्ता, क्षमा राठौर, निर्मला कोठारी, उषा कमेड़िया संस्था कर्मचारी रुपाल सिंह व ढोकलिया ने भी श्रमदान किया। Post navigation बाजार खुले भीड़ बड़ी कही पुनः ना बढ़ जाए संक्रमितों की संख्या, कोरोना गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग ने शासकीय ब्याज कम करने की रखी मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन