अलीराजपुर लाइव डेस्क- सहकारिता कर्मचारी महासंघ जिला इकाई अलीराजपुर की आज 14वें दिन भी हड़ताल जारी रही। आज विरोध प्रदर्शन स्वरूप सभी संस्थाओं के कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप रैली निकाली। यह रैली धरना प्रदर्शन स्थल से कलेक्टर कार्यालय होते हुए सहकारिता उपायुक्त कार्यालय जाकर ज्ञापन का वाचन किया। उपायुक्त की अनुपस्थिति में प्रभारी व्हीआर दंडोतिया को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के वचन समय मुख्य सडक़ मार्ग जाम भी किया गया। रैली नोडल कार्यालय जामा मस्जिद मार्ग जाकर नोडल अधिकारी सुरेशचंद्र वागे को ज्ञापन दिया, वहां से पुन: रैली कलेक्टर कार्यालय पर आकर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन का वाचन कर दिया। इस अवसर पर सभी कर्मचारी उपस्थित थे। Post navigation दाहोद में पेट्रोल पंप के ऑफिस में हुआ शॉर्ट सर्किट, दो व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसे, बड़ौदा रेफर तिरूपति जाने वाले यात्रियो का स्वागत कर दी विदाई