झाबुआ लाइव के लिऐ खवासा से अर्पित चोपडा की रिपोट॔ । यहाँ से करीब 5 किमी दूर ग्राम सागवा के समीप दो मोटर साईकिल की आमने- सामने भिड़ंत में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक का नाम साधू पिता छगन भूरिया (30) निवासी मांडली है । उल्लेखनीय है कि मृतक शादी समारोह में शामिल होने अपने ससुराल ग्राम गुलरीपाडा आया हुआ था । वहां से किसी काम से खवासा की और आते हुए सामने से आ रहे कमल पिता मंगलिया खराड़ी निवासी कलदेला की बाइक से भिड़ंत हो गई । साधू को सर और गले में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई । सुचना मिलते ही पुलिस, परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुँच गए थे । जहाँ से पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु थांदला ले गई । खवासा चौकी के प्रधान आरक्षक योगेन्द्र मावि ने बताया कि आरोपी कमल पिता मंगलिया खराड़ी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 141, धारा 279, 304 ए आईपीएस दर्ज कर लिया गया है । और मर्ग क्रमांक 33 दर्ज कर विवेचना की जा रही है । Post navigation गोवंशीय पशुओ को ले जा रहा कंटेनर पकडाया, 70 पशु मृत मिले, चक्काजाम सोरवा पुलिस हिरासत मामला, होगे 12 पुलिस कर्मीयों की गिरफ्तार