हरीश राठौड़, पेटलावद शनिवार को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला विधिक साक्षरता समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी के निर्देश पर पेटलावद न्यायाधीश द्वय संजय कुमार कटारे और सूर्यपाल सिंह राठौर के द्वारा पेटलावद न्यायालय परिसर में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। लोक अदालत में न्यायाधीश संजय कटारे के न्यायालय में 3 प्रकरण दांडिक के, 17 एमजेसी, 6 एनआई एक्ट के सहित 26 प्रकरण निराकरण करते हुए धारा 138 के प्रकरण में 10 लाख 69 हजार 128 रूपए व बैंक तथा नगर परिषद की 61 हजार 600 रूपए की वसूली सहित 76 पक्षकार लाभांवित हुए। वहीं न्यायधीश सूर्यपाल सिंह राठौर के न्यायालय में 1 दांडिक, 2 एमजेसी व 1 सिविल वाद का निराकरण किया गया। दीवानी वाद में हुआ समझौता न्यायधीश सूर्यपाल सिंह राठौर के न्यायालय में चल रहे दीवानी वाद रमणलाल विरूद्व शिवराम में उभयपबों के अभिभाषक रविराज पुरोहित व दुर्गेश पाटीदार की समझाइश पर आपसी समझउता कर प्रकरण का निराकरण किया गया। न्यायधीश कटारे और राठौर द्वारा स्मृति स्वरूप पौधा दोनों पक्षों को दिया गया। लोक अदालत में पेटलावद अभिभाषक संघ अध्यब विनोद पुरोहित, उपाध्यक्ष द्वय अनिल कुमार देवड़ा, निलेश सिंह कुशवाह, सचिव बलदेव सिंह राठौर, वरिष्ठ अभिभाषक राजेंद्र चतुर्वेदी, एएल वोरा, नंदलाल गामड़, एनके शाह,राजेंद्र मउन्नत, राहिल रजा मंसूरी, रूपम पटवा,कैलाश चौधरी, मनोज पुरोहित, अविनाश उपाध्याय, लक्ष्मीनारायण वैरागी, जितेंद्र जायसवाल, दीपक बैरागी, राजेश यादव ,खुशाल हिहोर, संजय राठौर, देवीसिंह बामनिया, भूपेंद्र चंद्रावत, मीरा चौधरी, मनीष गवली आदि अभिभाषकों के द्वारा लगातार लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पक्षकारों को समझाइश देते हुए प्रकरणों का निराकरण करवाया गया। वहीं सहायक लोक अभियोजन अधिकारी रवि प्रकाश राय और पीएल चौहान व न्यायालयीन कर्मचारियों द्वारा भी लोक अदालत में सराहनीय सहयोग किया गया। Post navigation 2050 करोड़ की नर्मदा जल योजना के भूमिपूजन पर बोले मुख्यमंत्री चौहान : कांग्रेस के साथ राजा-नवाब-अंग्रेज सब ने मिलाकर मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा 7.50 लाख हेक्टयर था मैंने 40 लाख हेक्टयर किया पेट्रोल-डीजल-गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का विरोध : नगर रहा मुकम्मल बंद, कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला