लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया रायपुरिया में पिछले 15 दिनों से कोई डॉक्टर पदस्थ नही था ऐसे में आम जनता परेसानी उठा रही थी। सोमवार को सरपँच होमी नन्दू निनामा ने पंचों के साथ कलेक्टर के समक्ष जाकर डॉक्टर की समस्या बताई थी उसके बाद सोमवार शाम को विधायक वालसिंह मेडा भी रायपुरिया अस्पताल पहुचे थे उन्होंने अधिकारियों से बात की। भूख हड़ताल करने की भी बात कही लेकिन इस बीच भाजपा के नेता भी अंदरूनी रूप से डॉक्टर की पदस्थापना करवाने के लिए जुट गए थे। सभी के प्रयासों से रायपुरिया में अलग अलग दिन कुल चार डॉक्टरों को पदस्थ किया गया है। Post navigation प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर पदस्थ नही, विधायक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, कहा विधानसभा में उठाऊंगा मामला स्थानीय ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने की मुनादी, बाहरी बर्तन की दुकानों पर मेहरबान पंचायत