अर्पित चौपड़ा, खवासा उज्जैन जिले के माकड़ौन में असामाजिक तत्वों द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति को ट्रेक्टर से तोड़ने एवं आगजनी की घटना को लेकर पाटीदार समाज में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। खवासा के पाटीदार समाज ने भी अपना विरोध दर्ज करवाते हुए मुख्यमंत्री के नाम पुलिस चौकी पर आवेदन दिया। आवेदन में आरोपियों को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई करने और मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई। समाजजनों ने आरोपियों पर रासुका के तहत कार्यवाही की भी मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर पूरे प्रदेश में आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान सरदार पटेल युवा संगठन जिला उपाध्यक्ष जयेश पाटीदार, जितेंद्र पटेल, राकेश पाटीदार, अश्विन भगत, विनोद भगत, कमलेश कोटवार, शैलू भगत, भेरूलाल मेलावत, अभिषेक डेरिया, कमल मैण, मंजू मेलावत, राधा पाटीदार, खुशी पाटीदार, मदन रावटिया, सुरेश भगत आदि मौजूद रहे। Post navigation अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, बांट रहे अक्षत और निमंत्रण पत्र मातम में बदला खुशी का माहौल, फांसी के फंदे पर झूलता मिला दूल्हे का शव …