विजय मालवी@ बड़ी खट्टाली भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश सरकार की चौथी पारी में 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी मंडल बड़ी खट्टाली द्वारा शुभकामना दी गई। इसी के साथ उनके 2 वर्ष का बहुत ही सफल कार्यकाल होने पर गरीब महिलाओं को कार्यकर्ता द्वारा साड़ी भेंट कर व स्कूल में छोटे बच्चों को चॉकलेट बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौड, भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर के कोषाध्यक्ष खट्टाली के उपसरपंच मदन लाल लड्डा, भारत सिंह डोडवे, मंडल महामंत्री ललित राठौड, वरिष्ठ नेता भावसिंह डूडवे, भूरालाल राठौड़, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय मालवी, लक्ष्मीकांत मालानी एवं भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation विधायक सुलोचना रावत को मध्यप्रदेश सतर्कता एवं मॉनिटरिंग कमेटी का सदस्य मनोनीत किया बालिका छात्रावास की दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला