थांदला। नगर के जाने माने प्रतिष्ठित बैरागी परिवार की गणपतिदास ओमप्रकाश बैरागी की माता वयोवृद्ध संपतबाई ईश्वरदास बैरागी 92 वर्ष का निधन हो जाने से नगर मे शोक देखा गया। स्व. संपतबाई धार्मिक प्रवृत्ति मिलसारीता मृदुभाषी सादगीपूर्ण जीवन एवं बड़े परिवार जिसमे नाती पोते पोती को साथ लेकर कुशल संयुक्त परिवार की संचालिका के रूप में जानी जाती रही हैं। वही जीवन पर्यंत सरस्वती नंदन भजनाश्रम गुरूद्धारा से जुड़ी रही। बड़े रामजी मंदिर हरी मंदिर की दैनिक दशनार्थी मे शुमार थी। इनकी शवयात्रा शुक्रवार को दोपहर उपरांत उनके निवास से रामजी मन्दिर आजाद मार्ग जवाहर मार्ग होते हुए नौगांवा नदी तट स्थित मुक्तिधाम पहुंची जहां मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र गणपतिदास बैरागी ने दी। Post navigation थांदला में हुई तेज बारिश चोर को पकड निकाला जुलुस