अलीराजपुर। कलेक्टर सभाकक्ष में गत दिवस शुक्रवार को रबी वर्ष 2015-16 के संबंध में आयोजित कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थित होने के निर्देश देने के बावजूद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बैठक में अनुपस्थित पाए गए। जिसके कारण संबंधित केन्द्र की विस्तृत समीक्षा बैठक नहीं हो पाई। अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर शेखर वर्मा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इन पर हुई निलंबन की कार्रवाई- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी केन्द्र मथवाड़ मडिया भूरिया, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी केन्द्र सिलोटा वीरेन्द्र वास्कले एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी केन्द्र रामसिंह की चोकी सिकदारसिंह बघेल निलंबित कर दिए गए। Post navigation विधि दिवस पर ग्रामीणो को कानून की जानकारी भाजपा को हराने झाबुआ – रतलाम आ सकते है नीतीश – लालू