झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- जिंदगी की जद्दोजहद में इनसान इस कदर व्यस्त है की अपने जीवन में सामाजिक क्रियाकलापों को महत्व ही भूलने लगा है। ऐसे कुछ संस्थाए आगे आकर काम कर रही है। जिसे सराहा भी जा रहा है। इसी कड़ी में छोटे-छोटे बच्चो ने सामाजिकता को नजदीक से जाना।शनिवार को नगर की प्रसिद्ध न्यू हिमालया एकेडमी के विद्यार्थियो द्वारा स्थानीय मिशन अस्पताल में मरीज को फल वितरण कर मरीजों के हाल पूछे। अस्पताल परिसर में मौजूद जनमानस ने न्यू हिमालया एकेडमी के विद्यार्थियो द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य की खुब प्रशंसा की। एकेडमी के डायरेक्टर मुर्तजा कल्याणपुरा ने इस अवसर पर कहा कि जो संस्कार बाल जीवन में डाले जाते है। बच्चे उसी दिशा में प्रगती करते है। एकेडमी के विद्यार्थियो द्वारा फल वितरण कर समाज सेवा के क्षेत्र में प्रथम अनुभव है। जिससे समस्त विद्यार्थी खुश है की मरीजों की सेवा का मौका मिला। इस अवसर पर इस एकेडमी के प्राचार्य बुरहान कल्याणपुरा एवं समस्त स्टाफ मौजूद था। Post navigation गोपाल गुजराती को पहुंचाया जेल खरडूबडी पहुंचे भूरिया दिया मजदूरो की लडाई लडने का आश्वासन