सुनील खेड़े/आकाश उपाध्याय@जोबट मौके पर पहुंचे तहसीलदार व पुलिस जोबट के श्री कृष्ण चौपाटी के पास पोस्ट ऑफिस की गली में सब्जी विक्रेताओं ओर रहवासियों के बीच में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने पत्थर और लठ्ठे निकालकर आमने सामने हो गये। सब्जी विक्रेताओं ने तो खुलेआम बेचने के लिए रखी पिसी हुई मिर्ची का पाउडर जमकर उड़ाया मिर्ची का पाउडर उड़ने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। जैसे ही घटना की जानकारी तहसीलदार आलोक वर्मा को लगी तो तहसीलदार मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और जहां-तहां लगी सब्जी की दुकान हटाने के निर्देश नगर परिषद को दिए। ज्ञात रहे जोबट के एक सब्जी विक्रेता का सब्जी की दुकानों पर काफी दबदबा है आए दिन ग्रामीण सब्जी वालों व अन्य व्यापारियों से विवाद किए जाते हैं। जोबट पुलिस थाने पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण हुआ दर्ज Post navigation अघोषित कटौती से आमजन परेशान, आगे भी बढ़ सकती है परेशानी आदिवासी युवक को पिकअप से घसीट कर हत्या की वारदात करने वाले सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए- विधायक पटेल