झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पेटलावद के युवक रितेश भट्ट की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेटलावद के वार्ड 9 के निवासी रितेश (मंगल) भट्ट उम्र 34 वर्ष इन्दौर के पास बेटमा निजी कार्य से जा रहे थे तभी बेटमा के हाइवे रोड पर अज्ञात वाहन ने उन्हे टक्कर मार दी। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई, अधिक रक्तस्त्राव के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रितेश मंगल भट्ट पेटलावद के बजरंग रामायण मंडल के सदस्य थे। उनकी ये खबर सुनते ही नगर में शोक छा गया। इस घटना की सारी जानकारी राहगीर लोगों ने अपने व्हाटसअप के जरिये पेटलावद पहुंचाई। Post navigation सहायक आयुक्त कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट भाजयुमो महिला मोर्चा का हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम सम्पन्न