दीपेश प्रजापति/ झाबुआ आज दोपहर 12:00 बज कर 40 मिनट के लगभग किशनपुरी टीवीएस शोरूम के आगे एक बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार तेज गति से आ रहा था और मोड़ पर वह बाइक को कंट्रोल नहीं कर पाया जिसकी वजह से टर्न पर बाइक सवार गिर गया बताते हैं कि गति पर नियंत्रण ना करने पर वह मोड पर फेंका गया जिसकी वजह से वहीं पर उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहे युवक ने मोड पर बाइक नहीं मोड़ी तो पत्र से जा टकराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस जिला चिकित्सालय ले गई। Post navigation दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रशासन सतर्क, मतदाताओं में उत्साह जन्मदिन को यादगार बनाओ; एक पेड़ जरूर लगाओ: कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने पत्नि के जन्मदिन पर दिया यह संदेश ..