मयंक गोयल, राणापुर

सोमवार रात 8.30 बजे राणापुर थाना क्षेत्र के तहत टिकड़ी नाला गांव में दीतिया के पास एक तूफान जीप ने दो बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक के पीछे बैठे उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मृतक रिश्ते में पिता-पुत्र है जो अलग-अलग बाइक चला रहे थे। मृतक आनंद पिता सुरतान डामोर जो कि पुलिस विभाग में कार्यरत है, तथा झाबुआ सीजीएम कोर्ट में तैनात थे। वहीं दूसरी स्कूटी चला रहा उनका 15 वर्षीय पुत्र राहुल पिता आनंद की भी इस सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसे में बेटी ज्योति डामोर एवं पुत्र दीपक डामोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए दाहोद भेजा गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक टिकड़ी गांव के निवासी थे तथा दो बाइक पर झाबुआ के लिए घर से निकले ही थे कि हादसे का शिकार हो गए। राणापुर पुलिस ने केस दर्ज कर शवों का पोस्मार्टम करवाया है तथा तूफान चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *