ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला आलीराजपुर मार्ग पर छकतला के पास कटवाड गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बाइक पर आए कुछ लड़कों ने सड़क किनारे भैंस चरा रहे एक 45 वर्षीय व्यक्ति हीरा फुल सिंह डावर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला करने के लिए उन्होंने बाइक के चेन स्पाकिट से बना हथियार इस्तेमाल किया, जिससे व्यक्ति के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति को तुरंत गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में स्थित बोडेली अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। Post navigation कलेक्टर की सख्ती का असर, बंद उप-स्वास्थ्य केंद्र खुलने लगे, नायब तहसीलदार की निगरानी में सुधरा हाल सूने घर में चोरों ने की वारदात, सीसी टीवी कैमरे में कैद हुए