भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आज़ाद नगर नेशनल हाईवे 56 पर भाबरा से सेजावड़ा मार्ग पर हाईवे की मैपिंग पूरी हो चुकी है, फिर भी विद्युत कंपनी के ठेकेदार रोड से चिपककर नए बिजली के खंभे गाड़ रहे हैं। बुधवार को भी नए खंभे गाड़ने का काम जारी था। इसके बाद विद्युत कंपनी के कनिष्ठ यंत्री दिनेश अरजनिया से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा मैंने काम रोकने का आदेश पहले ही दे दिया था, फिर भी ठेकेदार मनमर्जी से खंभे गाड़ रहा है। उसे अब खंभे गाड़ने को मना किया है। गौरतलब है कि इस सड़क का काम शुरू होने वाला है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब हाईवे की मैपिंग पहले ही तय हो चुकी है, तो लाइन दोबारा उखाड़कर जनता के पैसों की बर्बादी क्यों की जा रही है। Post navigation कस्तूरबा गांधी छात्रावास में महिलाओं को कलेक्टर दर से कम दिया जा रहा वेतन, सरपंच ने भी की शिकायत बड़ी मिरियावट में हुई बैइक में हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा पर की चर्चा