अलीराजपुर Live के लिऐ ” नानपुर से ” जितेंद्र वाणी “राज” की रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के नानपुर मे आज सुबह एक प्रसूता ने ” चौराहे ” पर ही एक बच्चे ( लडके ) को जन्म दे दिया । दरअसल गीता पति जालमसिंह निवासी ” कुशलवाई ( लक्ष्मणी ) अपनी जेठानी व देवर के साथ इलाज के लिए नानपुर आई थी मगर बडचोक ( कालिका मंदिर रोड ) पर आई थी ओर वही उसने एक निजी चिकित्सक को दिखाया जिसने उसे अलीराजपुर ले जाने का सुझाव दिया । इसी बीच प्रसूता को प्रसव पीडा होने लगी इसी दौरान काफी भीड भी जुट गयी ओर कुछ ही मिनटों मे उसने एक बच्चे को जन्म दिया । उसके बाद 108 को सूचना दी गयी ओर मेडीकल स्टाफ को भी सूचना दी गयी लेकिन करीब 30 मिनट के बाद करीब दर्जनो काल करने के बाद उक्त प्रसूता को मेडीकल & अन्य सुविधाए मिल पायी । कलेक्टर शेखर वर्मा ने स्वास्थ विभाग से पूरे मामले मे प्रतिवेदन मांगा है । गौरतलब है कि नानपुर जिले की सबसे बडी ” PHC ” है । Post navigation घर के बाहर खडा ट्रेक्टर सुबह सुबह चोरी हुआ । भ्रष्टाचार का विरोध करने पर जनपद सदस्य के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर