झाबुआ लाइव

सकल व्यापारी संघ पारा द्वारा द्वितीय प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी विनोद बाफना बाफना फाइबर्स मेघनगर एवं युवा उद्योगपति जयेश पाटीदार दीपेश पाटीदार कॉटन इंडस्ट्रीज कुक्षी व्यापारी संघ के संरक्षक एवं समाजसेवी प्रकाश तलेसरा चौकी प्रभारी सुश्री सुनीता चौहान एवं झाबुआ लाइव लाइव के संपादक एवं पत्रकार अशोक बलसारा के मुख्य अतिथि में इस भव्य प्लास्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों का सकल व्यापारी संघ के द्वारा स्वागत एवं उसके बाद अतिथियों का उद्बोधन के पश्चात टूर्नामेंट का शुभारंभ श्रीफल फोड़ कर दोनों टीमों के परिचय से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष नितिन राठौड़ उपाध्यक्ष राकेश पगारिया हेमंत बसेर इदरीश आम्बावाला सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का इस प्रतियोगिता में दूधिया रोशनी में बस स्टैंड प्रांगण को सुसज्जित किया गया एवं इस आयोजन में कुल 16 टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹22222 द्वितीय पुरस्कार 11111 रुपया एवं तृतीय पुरस्कार 2222 रुपया रखा गया साथ ही मैन ऑफ द सीरीज मैन आफ द मैच विशेष क्षेत्ररक्षक विशेष कैच इत्यादि कई आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए कार्यक्रम का सफल संचालन निडर तेराक दल के प्रमुख अमृत राठौड़ ने किया एवं आभार अंकित चौहान के द्वारा माना गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *