रितेश गुप्ता @ थांदला

थांदला सहित जिले में कोरोना के नए मामले आए हैं जिनमें 1 राणापुर, 1 मेघनगर एवं 3,3 कोरोना मरीज पेटलावद एवं थांदला क्षेत्र में होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। राणापुर की न्यू कॉलोनी में 16 वर्षीय बालिका पॉजिटिव पाई गई है, जबकि मेघनगर में 59 वर्षीय पुरुष कॉविड की चपेट में आए हैं, थांदला की इंद्रपुरी कॉलोनी में 87 वर्षीय वृद्ध, ग्राम सेमलिया में 20 वर्षीय महिला, एवं ग्राम रजनी में 32 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आए हैं, पेटलावद क्षेत्र के बामणिया में 50 वर्षीय महिला, बामणिया के ही बिडिया मैं 60 वर्षीय पुरुष, एवं नई बस्ती पेटलावद की 18 वर्षीय युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

थांदला में कल भी आए थे 7 COVID 19 पॉजिटिव मामले

नगर में कोविड के साथ और मामले पाए जाने की पुष्टि बीएमओ अनिल राठौड़ ने की है। जिनमें से 2 कोविड-19 के पॉजिटिव ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम रूपगढ़ एवं परवलिया के हैं जिसमें रूपगढ़ की 27 वर्षीय महिला एवं परवलिया का 25 वर्षीय युवक कोविड-पॉजिटिव पाया गया है। अन्य 5 मामलों में से 3 नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी हैं। थांदला में शास्त्री नगर निवासी 41 वर्षीय पुरुष भी पॉजिटिव पाया गया है। साथ ही एक 10 वर्षीय बच्चे के भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। थांदला में भी 14 मामले एक्टिव हैं जबकि 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *