पीयुष चन्देल, अलीराजपुर
अलीराजपुर। 16 फरवरी मंगलवार को एक सामान्य कार्यक्रम में जिले में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था एजुकेट गर्ल्स के covid-19 जागरूकता सम्बन्धित पोस्टर का विमोचन जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संस्कृति जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर एजुकेट गर्ल्स संस्था के जिला अधिकारी अजय लावरे, जिला प्रबंधक अधिकारी आकाश कुमार, प्रभाव अधिकारी वैशाली गोयल एवं जिला प्रबंधक सहायक अंकित पालीवाल मौजूद रहे।
जिला प्रबंधक अधिकारी अजय लावरे द्वारा जानकारी देते हुए बताया की जिला शिक्षा कार्यालयों तथा विद्यालयों में यह पोस्टर लगवाए जाएंगे, जिससे लोग covid-19 से जुड़ी सावधानियों पर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता रख सके। कार्यक्रम के अतिथि जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन ने इस पहल के लिए संस्था को शुभकामनाएं दी एवं प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *