भूपेन्द्र सिंह नायक, पिटोल पिटोल क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत आज मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम कालिया छोटा एवं ग्राम पिटोल बढ़ी के लिए नल जल योजना पाइप लाइन विस्तार करण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरतलब है कि झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर एवं झाबुआ विधानसभा विधायक कांतिलाल भूरिया के साथ भूमि पूजन करना था परंतु सांसद डामोर समय पर नहीं आए। ऐसा कह कर विरोध कर भूमि पूजन में सम्मिलित हुए बिना ही कांतिलाल भूरिया चले गए। इसके पश्चात दोनों जगह पर सांसद गुमान सिंह डामोर एवं भाजपा जिला ध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने कार्यक्रम में शामिल होकर आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया दोनों जगहों के संबोधन में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक द्वारा कहा गया कि 2022 तक हर घर नल और हर नल में जल जल पहुंचाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को परिभाषित किया। अगर हर गरीब के घर में स्वच्छ जल पहुंचे तो हर गरीब बीमार नहीं होगा और बीमार नहीं होगा तो उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी और इन योजनाओं में गर्मी से पहले जनता को साफ एवं स्वच्छ जल उपलब्ध होगा। सांसद गुमान सिंह द्वारा दोनों जगह भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया एवं हर गरीब तबके को आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए एवं स्वास्थ्य सेवाओं में अच्छी सुविधा के लिए भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान कार्ड योजना एवं सरकार की कई जन कल्याण योजना के बारे में विस्तार से बताया आने वाले समय में जिला जनपद नगर पंचायत ग्राम पंचायत के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजई बनाने की अपील भी की। वहीं ग्रामीणों द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के रवैया आम जनता के साथ अच्छा नहीं होने का सांसद डामोर को अवगत कराया तो सांसद ने अधिकारियों को 1 महीने के अंदर नल जल जल समस्या के समाधान के लिए कहा अगर विभाग द्वारा के अधिकारी लापरवाही की गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आदर्श गांव बनाने का किया आह्वान सांसद गुमान सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में पिटोल नगर को आदर्श गांव बनाने की पहल की जिसमें पिटोल नगर का विकास किया जा सके। पिटोल गांव के वासियों को हर मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाए बिजली पानी रोड आदि की समस्या से निजात दिलाई जाए। क्योंकि पिटोल के आसपास के 40 गांव का व्यापारिक केंद्र है। अगर पिटोल गांव का विकास होगा तो आसपास के गांव के लोगों को भी अच्छी सुविधाएं मिल पाएगी। इस कार्यक्रम में सांसद के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष ओम शर्मा ,झाबुआ नगर पालिका वार्ड क्रमांक एक के पार्षद पपीस पानेरी, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर जनपद सदस्य बलवंत मेडा प्रतीक शाह, विक्रम नायक, दिनेश मेवाड़, भीम पलिया, सरपंच अंजू मेडा, काकरादरा सरपंच तान सिंह वसुनिया, सुमेर बवेरिया आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल थे। Post navigation संस्था एजुकेट गर्ल्स के covid-19 जागरूकता सम्बन्धित पोस्टर का हुआ विमोचन जनसमस्याएं हुई हल, ग्रामीणों ने माना आभार