झाबुआ लाइव डेस्क- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज 7वे दिन भी अपनी मांगे पूरी करवाने और शासन से 5 जून 2018 की नीति को लागू करवाने को लेकर सिविल अस्पताल थांदला के कर्मचारियों ने थांदला नगर वासियों से भीख मांग कर विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि 17 मई को प्रदेश के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी ने मुख्यमंत्री शिवरासिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया था। यदि 24 मई तक सरकार 90 फीसदी वेतन मान सहित अन्य मांगे पूरी नहीं करते है तो समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे।। समस्त विभागों के संविदा कर्मचाियों को दिया गया है। 90 फीसदी वेतन मान लेकिन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा है लाभ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ शासन कर रही है सौतेला व्यवहार आधे वेतन पर करते है संविदा कर्मचारी काम अपनी बात शासन तक पहुंचने के लिए नगर वासियों से भीख मांगकर विरोध जता रहे हैं। 24 मई तक मांगे नहीं मानी तो प्रदेश के समस्त 19000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाएं बिगडऩे पर शासन की जिम्मेदारी की बात कहीं है। Post navigation नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में आर एस एस के कार्यकर्ताओं ने किया सराहनीय कार्य मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को मिलाया परिजन से