नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ मध्य प्रदेश में लगातार बकाया वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति – क्रमोन्नति की मांग अधिकारी कर्मचारी संगठन उठा रहे हैं. कई बार ज्ञापन हुए तो कई बार आश्वासन से संतुष्ट होना पड़ा इस बार भी मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा इन्हीं मांगों को लेकर लामबंद है, संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर कल झाबुआ जिले के सभी अधिकारी, डी ए, वेतनवृद्धि, एरियर, पदोन्नति आदि मांगो के लेकर कर्मचारी सामुहिक रूप से एक दिवसीय हड़ताल पर रहेगे, जिले के समस्त कार्यालयों का कल सब काम बंद रहेगा, संयुक्त मोर्चे ओर से कमलेश जेन, गजराज दातला, प्रताप सोलंकी, अखिलेश मुलेवा, नानूराम मेरावत, अनिल कोठारी, आदि ने सभी शासकीय सेवकों को हड़ताल में शामिल होकर इसको सफल बनाने का आव्हान किया है। Post navigation पौधारोपण कार्यक्रम में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां; नेता-जनप्रतिनिधियों का मास्क से परहेज … जनसामान्य के लिए कलेक्टर सोमेश मिश्रा की एक और पहल; जानिए..