रायपुरिया लवेश स्वर्णकार रायपुरिया में धार जिले के सक्रमण इलाके से आए लोगो की सूचना के बाद रायपुरिया प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है । स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि इंदौर के बेटमा से कुछ लोग छापरापाड़ा लोटे है डॉ केएस कटारा के साथ सब स्पेक्टर कुँवरसिंह चौहान व उनकी पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँचकर उनसे बातचीत की है तथा उनसे स्वास्थ्य संबंधी बातचीत की है फिलहाल उन्हें कोई दिक्कत नही है उन्हें समझाइस दी है की स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी दिक्कत हो सरकारी अस्पताल जाकर अपनी जांच व इलाज कराए । ग्राम पंचायत भी हुई सक्रिय ग्राम में संदिग्ध इलाके से लोगो के आने के बाद उस एरिए के साथ पूरे ग्राम में मशीन द्वारा सेनेटाइजर का छिड़काव शुरू करवाया जा रहा है। लोगो से घरों में रहने की अपील सरपंच सुखराम मेड़ा द्वारा किया गया है। Post navigation संक्रमित इलाके से रायपुरिया आए दो संदिग्धों को प्रशासनिक टीम ने क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा युवक की लाश कुएं में तैरते मिलने से ग्राम में फैली सनसनी