लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया धार जिले के रूपाखेड़ा गांव से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले व्यक्ति ग्राम रायपुरिया पहुंचा गया। इसकी खबर मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ व संक्रमति व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्ति के घर पहुंचा व पूरे परिवार को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। प्रशासनिक अमले को संदेह है कि उक्त व्यक्ति अनेक लोगों के संपर्क में रायपुरिया गांव में आया होगा, जिसकी जांच जारी है। गौरतलब है कि रायपुरिया से लगातार संक्रमित क्षेत्रों में सब्जी का परिवहन किया जा रहा है। इन सब्जी के परिवहन होने से क्षेत्र में भी कोरोना वायरस के फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। रायपुरिया में संक्रमित इलाके से आए उक्त व्यक्ति के पूरे परिवार को पुलिस एवं डॉक्टरों की टीम द्वारा चिन्हित कर उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर पेटलावद भेजा रहा है। Post navigation पालघर महाराष्ट्र में निर्दोष साधुओं के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर युकां ने सौंपा एसपी को ज्ञापन संदिग्ध मिलने के बाद प्रशासनिक अमला हुआ सक्रिय,अब छापरापाड़ा पहुची टीम,पुलिस भी मुनादी कर दे रहीं समझाइश